utrakhandउत्तरकाशी

माँ के नाम एक पेड़, भाऊवाला में महिलाओं ने रचा हरित इतिहास, पर्यावरण संरक्षण का जगाया जोश

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- रविवार को सहसपुर के भाऊवाला ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की एक नई लहर उमड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी अभियान एक पेड़ माँ के नाम को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय महिलाओं, बहनों और सम्मानित ग्रामवासियों ने मिलकर पौधारोपण और जागरूकता का अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और ट्री वुमेन के नाम से लोकप्रिय लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित लोगों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में सहसपुर क्षेत्र की सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उत्साह से शामिल हुए।
लक्ष्मी अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण और उनका संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा जरूर लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक उसकी जिम्मेदारी से देखभाल करें।
कार्यक्रम में उषा गौरोला, शिवानी, आशा देवी, विजया, माया, सरिता, कविता, बबली, रीना, रीना नेगी, संगीता, प्रीति नेगी और प्रतिमा ममगाई समेत कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया। भाऊवाला की धरती पर माँ के नाम लगाए गए ये पौधे न सिर्फ हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button