शिकायतों के निस्तारण में 20 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद के आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जनपद के 20 थानों को प्रदेश में दोबारा प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इन थानों में सुबेहा, फतेहपुर, कोठी, सफदरगंज, असंद्रा, जैदपुर, हैदरगढ़, घुंघटेर, मसौली, कुर्सी, लोनीकटरा, बदोसराय, जहांगीराबाद, देवा, महिला थाना, दरियाबाद, बड्डूपुर, रामसनेहीघाट व मोहम्मदपुर खाला शामिल है। उपरोक्त 20 थानों में प्रथम स्थान मोहम्मदपुर खाला ने प्राप्त किया है। बता दें कि एएसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन में पूर्व माह में भी दक्षिणी क्षेत्र के 20 थानों को आईजीआरएस निस्तारण प्रक्रिया में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।






