CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

हरदोई पुलिस की आंकिक शाखा में ₹65 हजार का लेनदेन,महिला आरक्षी मोहिनी रानी निलंबित…

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- हरदोई पुलिस की आंकिक शाखा से जुड़ा ₹65,010 के कथित रिश्वत लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आंकिक शाखा में रहे उर्दू अनुवादक शकील अहमद पर 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक मोहन लाल से वेतन संशोधन के बाद रिकवरी न होने का लालच देकर उत्कोच मांगने का आरोप है। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की ओर से उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर ₹65,010 की धनराशि ऑनलाइन माध्यम से आंकिक शाखा में संबद्ध महिला आरक्षी मोहिनी रानी (PNO 162519424) के PhonePe पर प्राप्त होने का गंभीर आरोप सामने आया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने महिला आरक्षी मोहिनी रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के PRO ने भी निलंबन और कार्रवाई की पुष्टि की है। हालांकि, अभी विभागीय जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए आरोपों की अंतिम स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस विभाग ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता या शिथिलता न बरतने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button