अपराध

लाखों के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार…

कूचबिहार: स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने दिनहाटा नाजिरहाट बाजार से लाखों का नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नाजिर हुसैन (32) है। नाजिर हुसैन नाजिरहाट- 2 नंबर ग्राम पंचायत के दिघलटारी इलाके का निवासी है। एसटीएफ ने आरोपित के पास से कुल एक लाख 14 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किया है। आरोपित को एसटीएफ ने नकली नोट के साथ आगे की कार्रवाई के लिए साहेबगंज थाने को सौंप दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कल रात गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने नाजिरहाट बाजार इलाके में विशेष अभियान चलाकर नाजिर हुसैन को पकड़ा। जब नाजिर हुसैन की तलाशी तो उसके पास से कुल एक लाख 14 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुआ। एसटीएफ ने नकली नोटों के साथ आरोपित को साहेबगंज थाने को सौंप दिया। साहेबगंज थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button