
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा
जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी : उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में 15 सितंबर को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वरैया जयंती और अभियंता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आधुनिक भारत के निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित कर अभियंताओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सुदृढ़ सड़कें, विशाल भवन, निर्बाध पेयजल, उन्नत विद्युत तंत्र और बांधों जैसे ढांचागत प्रोजेक्ट्स में अभियंताओं की तकनीकी दक्षता अमूल्य है, समकालीन चुनौतियों के लिए पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर नवाचार और तकनीक को समाजोपयोगी बनाना होगा।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने कहा विश्वेश्वरैयाजी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं, इंजीनियर्स डे केवल सम्मान नहीं विज्ञान, तकनीक, AI, डिजिटल, अंतरिक्ष और ऊर्जा तक राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका को रेखांकित करने का अवसर है। वक्ताओं ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट सीमेंट नहीं, यह देश की आत्मा गढ़ने का कार्य है जिसमें अभियंता अपना बहुमूल्य समय और जीवन समर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में ईई लोनिवि डी सी नौटियाल, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, ईई आरडब्ल्यूडी योगेश कुमार सहित सहायक और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।






