उत्तराखंडनैनीताल

अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी नैनीताल का चार्ज

जिला संवाददाता -सुल्तान अंसारी

जन एक्सप्रेस/नैनीताल : युवा सूचना अधिकारी अहमद नदीम को जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के 12 सितंबर को निधन के बाद यह पद अचानक रिक्त हो गया था। अहमद नदीम वर्तमान में हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का चार्ज मिलने के बाद विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी संभालने की बात कही गई है। अहमद नदीम इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। विभाग में विभिन्न जिलों में कार्य करने के अनुभव को देखते हुए उन्हें नैनीताल जिला सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके चार्ज संभालने के बाद जिले में सूचना विभाग से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button