उत्तर प्रदेश

पानी के गड्ढे में मिला बालक का शव…..

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर बाईपास पुल के नीचे कल्याणपुर के पास पानी भरे गड्ढे में रविवार को बालक का शव मिला। बालक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस दुर्घटना, हत्या व अन्य एंगल से मामले में की जांच कर रही है। हालांकि बालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के चौकीदार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे। जब वह रामपुर बाईपास पुल के पास पहुंचे तो यहां उनकी नजर सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पड़ी। गड्ढे में बालक का शव उतरा रहा था। चौकीदार ने घटना की सूचना कटघर पुलिस को दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकलवाया। इस बीच पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम भी बुला ली। तभी घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोग जुट गए। लोगों से पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बालक की उम्र करीब 12 वर्ष बताई गई है।

थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखा गया तो बालक के सिर पर चोट के निशान हैं। वाहन की चपेट से आने से घटना की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button