देश

गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर की हवेली पर चला बुलडोजर

गुरुग्राम:  हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार भी अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की राह पर चल पड़ी है। मानेसर नगर निगम ने शुक्रवार को गुरुग्राम के बाढ़गुर्जर गांव में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर द्वारा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई तीन मंजिला कोठी को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नगर निगम का अमला गुरुवार को भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचा था। टीम ने गैंगस्टर के मकान की दीवार को दो जेसीबी से तोड़ना शुरू किया। दीवार तोड़ दी गई, लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग पौने घंटे तक इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी, तो अमला वापस लौट गया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button