उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

टमाटर की टोकरी लेकर बारिश के बीच समाजवादी लोहिया वाहिनी किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को संबोधित दोनों सूत्रीय ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के बैनर तले कार्यकर्ता मंगलवार को बारिश के बीच टमाटर की टोकरी लेकर सड़क पर उतर पड़े। सभी ने भारत के राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। मांगपत्र में मणिपुर हिंसा के आरोपियों को फांसी देने तथा महंगाई पर अंकुश लगाने समेत अन्य समस्याएं शामिल हैं।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी ने टमाटर, गैस, सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध किया। सपाई हाथ में टमाटर की टोकरी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। सभी ने मणिपुर हिंसा के आरोपियों को फांसी देने, प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने समेत राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सीआरओ अवधेश कुमार मिश्रा को सौंपा।

इस दौरान रिंकू सिंह, राजित राम, अरुण यादव, सुधीर कुमार, रितेश, मकसूद अली, विशाल यादव, विद्या राम, सुरेंद्र यादव, धनीराम यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button