विदेश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दुष्कर्म के आरोप और मानहानि मामले में नहीं दर्ज कराई गवाही

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुष्कर्म के आरोप और मानहानि मामले में गवाही नहीं दर्ज कराई है। आरोप लगाने वाली लेखिका ई जीन कैरोल अपनी गवाही दर्ज कराकर अपने आरोपों पर कायम है।

डोनाल्ड ट्रंप पर कैरोल ने दुष्कर्म के आरोप लगाने के साथ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रंप को रविवार तक अपनी गवाही दर्ज करानी थी। कोर्ट ने ट्रंप को इसके लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया था। ट्रंप गवाही दर्ज कराने नहीं पहुंचे। मैनहेट्टन कोर्ट में ट्रायल चलते हुए दो हफ्ते का समय बीत चुका है। ट्रंप एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे।

कैरोल ने दावा किया है कि ट्रंप ने साल 1996 में न्यूयॉर्क सिटी के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। कैरोल ने पहली बार साल 2019 में एक किताब में इस घटना को सार्वजनिक किया था। हाल ही में एक वीडियो टेप बयान के जरिए ट्रंप ने इन आरोपों को नकारा था। ट्रंप ने कहा था कि वह कैरोल को जानते तक नहीं हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button