utrakhandउत्तरकाशीरुद्रपुर

एसआईआर में पारदर्शिता की मांग, बीएलओ को धमकाने वालों पर कार्रवाई की मांग

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा नेताओं ने मंडलायुक्त कुमाऊं मंडल को ज्ञापन सौंपकर पुनरीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में कुछ कांग्रेस नेताओं एवं असामाजिक तत्वों द्वारा एसआईआर कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है तथा बीएलओ-2 और अन्य कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कुछ स्थानों पर एसआईआर कार्य में आपत्ति जताकर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं, बीएलए-2 एवं जनता के आपत्तिकर्ताओं को धमकाए जाने की सूचनाएं भी पुलिस को दी गई हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रभावित होने के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में मतदाता सूचियों को लेकर आपत्तियां उठाने के दौरान कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों द्वारा असामाजिक तत्वों के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को धमकाया जा रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से मंडलायुक्त से मांग की गई कि एसआईआर प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए तथा बीएलओ, बीएलए-2 और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के दबाव या धमकी से मुक्त रखा जाए। भाजपा नेताओं ने ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने और शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, विधायक शिव अरोरा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button