utrakhandउत्तरकाशी

55 पाउच कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /खटीमा :- ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी सत्रहमील मझौला पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त की शाम चेकिंग के दौरान कलेक्टर फार्म के पास मोहल्ले की ओर जाने वाली गली में झोपड़ी की आड़ में अवैध कच्ची शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान हरवंश कौर (45) पत्नी परमजीत सिंह निवासी रघुलिया थाना खटीमा, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 55 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किए। मामले में थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई टीम में चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला उपनिरीक्षक किशोर पंत, कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी, होमगार्ड जसवीर सिंह और महिला होमगार्ड मुस्कान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button