
जन एक्सप्रेस /काशीपुर :- न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोसिन पुत्र निसार निवासी अल्ली खां काशीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध विशेष सत्र विचारण वाद के तहत मामला दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत और कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे।






