कथावाचक का शव गांव के बाहर पेंड से फंदे पर लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट-हरिवंश अवस्थी
जन एक्सप्रेस / हरदोई: ग्राम कनकापुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान कुलदीप दुबे पुत्र रामहेत दुबे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुलदीप दुबे की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मृतक ग्राम कनकापुर, पुलिस चौकी रूपापुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।जो कथावाचक था।

परिजनों के मुताबिक युवक का शव बीती शाम से फंदे पर लटका हुआ था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं, हालांकि घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कर घटना का खुलासा करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मृतक कथा वाचक था।

