CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

चोरी के सामान व घटना में प्रयुक्त बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :– हरदोई के सवायजपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की ज्वैलरी, नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।जानकारी के अनुसार बीती 28 अगस्त को वादिनी श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी सत्यपाल सिंह निवासी निरसिंहपुर, राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद ने थाना सवायजपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें आभूषण रखे थे। तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

घटना से सम्बंधित प्रकाश में आये अनवर पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम पापरी मझारा, पोस्ट सिंधिया युसुफपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर तथा पवनिश पुत्र रजवेश निवासी ग्राम अमैयापुर, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक अदद झुमका, 1000 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद बाइक बरामद करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनवर व आरोपी पवनिश के विरुद्ध पूर्व में भी अलग अलग थानों में मुकदमा दर्ज है।कार्रवाई करने वाली सवायजपुर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, उ0नि0 अतुल गुप्ता, हे0का0 मनोज यादव, का0 अंकित वर्मा, का0 आशुतोष गुप्ता, का0 कृष्णवीर बघेल, का0 ऋतिक यादव, का0 ऋतुराज, का0 परमानन्द गौड़, का0 विवेक त्यागी, का0 प्रेमेश कुमार तथा का0 राजेश वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button