UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशहरदोई

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचा तहसील प्रशासन, विधायक ने बांटी राहत किटें

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :- गंगा व रामगंगा नदी के तटवर्ती गांवों में बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों को देखते हुए प्रशासन लगातार ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ले रहा है। रविवार को सवायजपुर तहसील प्रशासन 500 बाढ़ राहत किट लेकर प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा। क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने एसडीएम शिवानी सिंह के साथ जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत किट वितरित की।

प्रशासन ने फिलहाल नदी किनारे बसे टपुआ, नोनखारा, अलीशेर पुरवा, कसहा, पतारपुरवा और नाऊ पुरवा समेत प्रभावित गांवों को चिन्हित किया है। इन गांवों में जरूरतमंद परिवारों को बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराई जानी है। रविवार को विधायक रानू सिंह और सवायजपुर एसडीएम शिवानी सिंह ने राजस्व टीम के साथ टपुआ मजरा नोनखारा पहुंचकर ग्रामीणों को राहत किट वितरित कीं।

ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों ने उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रशासन की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इधर, नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में पानी भर जाने के कारण हरा चारा भी प्रभावित हुआ है, जिससे पशुओं में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button