देश

भाजपा ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के आने के बाद कई बड़े बदलाव किए जा रहे है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्नाटक में पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुबंध के आधार पर की गई सभी भर्तियों को रद्द करने का आदेश दिया। अनुकंपा के आधार पर रखे गए प्रवीण नेतारू की पत्नी की भी नौकरी चली गई है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। मारे गए भाजपा युवा मोर्चा नेता की पत्नी नूतन कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध के आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने ड्यूटी पर रिपोर्ट की और मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के सामने व्यक्त किया।

प्रवीण नेतारू की पत्नी के अनुरोध के बाद उन्हें मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में एक सहायक के पद पर नियुक्त किया गया। अब, मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आदेश वापस ले लिया है। सूत्रों ने कहा कि जब सरकारें बदलती हैं तो अस्थायी कर्मचारियों को आमतौर पर जाने के लिए कहा जाता है और नूतन कुमारी के लिए कोई विशेष विचार नहीं किया गया है। हालांकि, अब इसको लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रवीण नेतरू की पत्नी को सेवा से हटा दिया है। हमारी सरकार ने पीएफआई के गुंडों द्वारा मारे गए प्रवीण नेतारू की पत्नी को मैंगलोर के डीसी की नौकरी प्रदान की थी। यह निंदनीय है।

भाजपा ने अपने ट्वीट में दो बार कांग्रेस पार्टी का नाम लिया है। नेतरू की 26 जुलाई, 2022 को हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। प्रारंभिक जांच ने संकेत दिया था कि नेतरू की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी। तीन हमलावरों समेत 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button