मनोरंजन

कल्लू और सौम्या के इस गाने के टीजर ने मचाया था धमाल, हो गया वायरल

भोजपुरी सिनेमा के यूथ आइकॉन और युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भारत का सबसे रोमांटिक गाना ‘ तुझे देखा तो ये जाना सनम ‘ ले कर आए हैं। यह गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों में खूब पसंद किया। अब यह गाना रिलीज के बाद से वायरल होने लगा है। इस गाने को पूरी तरह से भोजपुरिया अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। गाना ‘ तुझे देखा तो ये जाना सनम ‘ को कल्लू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। जहां कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के युवा सुपर स्टार हैं, वहीं शिल्पी इन दिनों इंडस्ट्री की म्यूजिक सेंशेसन बनी हुई हैं।

वहीं, गाना ‘ तुझे देखा तो ये जाना सनम ‘ को दर्शकों से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक को संवारने की श्रृंखला में सारेगामा हम भोजपुरी की एक और पेशकश है। इसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं, इसका रुझान हमें गाने के टीजर से ही मिल गया था। अब गाना रिलीज हो चुका है। हमने एक और अच्छी संगीत के साथ दर्शकों को हेल्दी मनोरंजन दिया है। बद्रीनाथ झा ने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी की मुहिम रही है देश की हर तरह की प्रतिभा को मौका देना और उन्हें तराशना। साथ ही हम इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ बीच बीच में ऐसे प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं, जिससे नए लोग भी प्रेरणा ले सकते हैं। तभी पवन सिंह, खेसारीलाल यादव के बाद अब अरविंद अकेला कल्लू को लेकर हमने नया गाना रिलीज किया है।

कल्लू ने भी इस गाने की, सारेगामा हम भोजपुरी और इसके बिजनेश हेड बद्रीनाथ झा के विजन को बेहतरीन बताया और कहा कि उनका यह प्रयास हमारी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का काम करेगी। हमें इस बैनर के साथ काम कर के बहुत मजा आ रहा है। हमारा गाना ‘ तुझे देखा तो ये जाना सनम ‘ अब यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिस आप अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें। बता दें कि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ नई अदाकारा सौम्या त्रिपाठी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही हैं। इस गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह का है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button