CrimeLucknowUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराज्य खबरेंसुल्तानपुर

सुल्तानपुर के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह निलंबित

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया बड़ा एक्शन, वृहद विभागीय जांच के आदेश

जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :- सुल्तानपुर विकास भवन से जुड़े विवाद में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हुई कार्रवाई के साथ ही उनके खिलाफ वृहद विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

बताया गया है कि परियोजना निदेशक पर अपने विभागीय लिपिकों के माध्यम से उच्चाधिकारियों से फोन पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कराने और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जांच कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई थी।जांच कमेटी ने संबंधित पक्षों के बयान और प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।इसी रिपोर्ट के आधार पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।विकास भवन में कार्रवाई से मचा हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button