देश

आप के विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए।
केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार को बैठक के दौरान ‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ के 62 विधायकों में से 55 बैठक के दौरान मौजूद थे।

‘आप’ नेताओं ने कहा कि चार विधायक शहर से बाहर हैं जबकि तीन – केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button