उत्तराखंड

नैनीताल की उपासना अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों सम्मानित

नैनीताल । नैनीताल निवासी उपासना बोरा को सोमवार की शाम गुरुग्राम के ओबेराय होटल में टाइम्स समूह द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध सिने अभिनेता सुनील शेट्टी के हाथों सम्मानित किया गया। यह समारोह 40 वर्ष तक के नौजवानों को अपने क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।

उपासना आर्किटेक्ट व इंटीरियर डिजाइनर हैं और उपासना बोरा एंड एसोसियेट की संस्थापक हैं। उन्हें आर्किटेक्चर व इंटीरियर मे उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उपासना उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे प्रताप भैया की पौत्री तथा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश एवं निशांत स्कूल की प्रधानाचार्य तारा बोरा की पुत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button