utrakhandउत्तरकाशी

नेकी फाउंडेशन ने व्यापार मंडल व रमपुरा कमेटी के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर नेकी फाउंडेशन ब्लड डोनेशन कैंप की ओर से सामाजिक सहयोग और आपसी सौहार्द के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक इश्तियाक अंसारी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल तथा रमपुरा कमेटी के पदाधिकारियों को शॉल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस दौरान इश्तियाक अंसारी ने कहा कि सितारगंज कौमी एकता और आपसी भाईचारे का गुलदस्ता है। यहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के आयोजनों में सहभागिता करते हैं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि 12 रबी-उल-अव्वल के आयोजन के दौरान व्यापार मंडल और अन्य पदाधिकारियों की ओर से मिले सहयोग के लिए सम्मान के माध्यम से आभार व्यक्त किया गया है।

उन्होंने व्यापार मंडल की सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को उठाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित पदाधिकारियों ने फाउंडेशन की पहल की सराहना की और सामाजिक गतिविधियों में सहयोग जारी रखने की बात कही। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button