utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरी

परहित की मिसाल बने पूर्व सैनिक, परिवार को सौंपे ₹1.61 लाख

चंद्रप्रकाश बहुगुणा
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- परहित में ही परमात्मा का वास है की भावना को चरितार्थ करते हुए विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति उत्तरकाशी ने विदेश में फंसे इन्द्रमणि नौटियाल के परिवार की सहायता के लिए ₹1,60,950 (एक लाख साठ हजार नौ सौ पचास रुपये) की सहयोग राशि जुटाकर उनके परिजनों को सौंपकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में शम्भू सिंह पंवार, महासचिव गोपेश्वर प्रसाद भट्ट, महेश चौहान एवं राम सिंह राणा ने पूर्व सैनिकों एवं सहयोगकर्ताओं से संपर्क कर सहायता राशि जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गौरसाड़ा गांव पहुंचे और इन्द्रमणि नौटियाल के परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी। इस दौरान कुमारी दीपिका नौटियाल एवं परिवार को ₹1,60,950 की सहायता राशि सौंपकर आर्थिक संबल प्रदान किया गया।

समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कठिन समय में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता और परहित की भावना है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश सेवा के साथ समाज सेवा भी उनका दायित्व है।

समिति ने सहयोग अभियान में योगदान देने वाले सभी पूर्व सैनिकों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग ने संकट की घड़ी में परिवार को बड़ा संबल दिया है। सभी ने प्रार्थना की कि इन्द्रमणि नौटियाल शीघ्र सकुशल स्वदेश लौटें और उनका परिवार इस कठिन परिस्थिति से शीघ्र उबरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button