देश

क्या गुजरात चुनाव को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस!

गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। गुजरात चुनाव के लिए पहले चरण का वोट 1 दिसंबर को डाला जाएगा। गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन गुजरात में अब तक के दूसरी नंबर की पार्टी रहने वाले कांग्रेस जमीन पर कम दिखाई दे रही है। ना तो कांग्रेस के बड़े नेता गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं और ना ही उनका कोई शेड्यूल भी जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश से भी पार्टी के बड़े नेताओं ने दूरी बना रखी है। हालांकि, प्रियंका गांधी जरूर होगा चुनाव प्रचार कर रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर राहुल गांधी गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे? पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद आखिर मल्लिकार्जुन खड़गे कब गुजरात में पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए वहां पहुंचेंगे? सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस की ओर से जब तक कुछ करा जाएगा हो सकता है चुनाव खत्म हो जाए।
गुजरात चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वहां का पर्यवेक्षक मनाया गया है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम भी लगातार गुजरात पहुंच रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की गुजरात से दूरी चर्चा के केंद्र में है। गुजरात में 2017 का विधानसभा चुनाव जबरदस्त तरीके से कांग्रेस ने लड़ा था। भाजपा को मजबूत टक्कर भी दी थी। लेकिन इस बार कहीं ना कहीं कांग्रेस की तैयारी अब तक समझ से दूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहकर कांग्रेस पर वार जरूर किया था कि पार्टी की ओर से घर-घर कौ दौरा किया जा रहा है और वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत भी इस बात से इंकार कर रहे हैं कि कांग्रेस गुजरात में अपनी ताकत नहीं लगा रही है।

कि क्या गुजरात चुनाव के लिए राहुल गांधी प्रचार करने पहुंचेंगे? भारत जोड़ो यात्रा का कुछ हिस्सा गुजरात से भी गुजरने वाला है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी गुजरात में रैली करेंगे। हालांकि, गुजरात कांग्रेस के कुछ नेताओं का यह भी कहना है कि पार्टी अपनी रणनीति के हिसाब से गुजरात में कदम उठा रही है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी को लेकर कोई कार्यक्रम तो अभी तक तय नहीं है। लेकिन जल्द ही उनकी रैलियों और जनसभाओं की तारीखों का घोषणा कर दिया जाएगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button