utrakhandउत्तरकाशी

पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /काशीपुर :-  न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित पुत्र नंद किशोर निवासी टांडा उज्जैन काशीपुर, दीपक सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी मेहमूदपुर पीपली नायक थाना टांडा रामपुर और शमसु उर्फ शमसुदीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी अल्लीखां काशीपुर शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेम तिवारी, उपनिरीक्षक गणेश पांडे, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सामंत, कांस्टेबल चंदन, कांस्टेबल तारा चंद और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button