उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में महिला पुलिस टीम का मिशन शक्ति–05 अभियान तेज

स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जनपद की महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति–05 के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान कर रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों को कड़ी हिदायत दी जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाना है।

महिला पुलिस टीम ने उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को यूपी पुलिस की सेवाओं और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। टीम ने कहा कि समय पर सूचना और जागरूकता हादसों और अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

• महिला पावर लाइन – 1090
• पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
• महिला हेल्पलाइन – 181
• सीएम हेल्पलाइन – 1076
• चाइल्ड लाइन – 1098
• एम्बुलेंस – 108
• स्वास्थ्य सेवा – 102
• साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

छात्राओं को दी गई उपयोगी जानकारी

1. सुरक्षा व कानूनी जागरूकता
• गुड टच–बैड टच की जानकारी
• घरेलू हिंसा और संबंधित कानूनी अधिकार
• साइबर अपराधों के प्रकार और बचाव उपाय
• शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

2. मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका
• जनपद के प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं।
• इन केंद्रों पर महिलाओं को त्वरित सहायता, परामर्श, शिकायत निस्तारण और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

महिला पुलिस टीम ने सभी को जागरूक बनकर सुरक्षित रहने का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button