उत्तर प्रदेशसीतापुर

आबकारी विभाग सीतापुर पर नही लागू होते सीएम योगी निर्देश

अधिकांश आबकारी निरीक्षको को सीयूजी नम्बर रहते स्वीच आफ कैसे हो बात

जन एक्सप्रेस सीतापुर। सीएम योगी के  सख्त निर्देश सीतापुर के आबकारी विभाग पर लागू नही हो रहे है। जिला आबकारी अधिकारी तथा उनके अधीनस्थ कुछ आबकारी निरीक्षको ने पिछले कई दिनों से सीयूजी नम्बर स्वीच आफ कर रखा है। जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा था कि कोई भी व्यक्ति प्राइवेट स्थानों से शराब न खरीदे हमेशा शराब सरकारी ठेके से खरीदे ऐसी अपील इस लिये की गई थी कि गांव की बनी कच्ची शराब जिले सहित पूरे प्रदेश के कई लोगो की मौत हो गई थी। इन मौतों को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी ने शराब पियक्कड़ो की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर इस अपील जारी करते हुए कहा गया था कि अगर कहीं भी अवैध रूप से शराब का कारेाबार हो रहा हो तो इन नम्बरों पर फोन करे। जिसमें जिलाधिकारी आबकारी अधिकारी से लेकर आबकारी निरीक्षको से सीयूजी नम्बर जारी किये गये थे। इसी दौरान सीएम योगी ने सूबे के सभी असफरों को निर्देश दिये थे कि सरकारी अफसर को हर हाल में सीयूजी नम्बर पर आये फोन को उठाना है। अगर किसी कारण वश फोन नही उठा पा रहे है तो कारण समाप्त होने के बाद फोन मिलाकर फोन करने वाले से बात करे। अगर कोई अफसर सीयूजी नम्बर का फोन वापस नही करता है तो उसके अफसर की लापरवाही मानी जायेगी। इस तरह के आदेश जारी होने के बाद भी सीतापुर में अबाकारी अधिकारी पर कोई फर्क नही पड़ रहा है। पिछले की कई दिनों से जो साक्ष्य मिले रहे है उनके अनुसार एक जानकारी लेने के लिये जिला आबकारी अधिकारी को दस नम्बर को 9935742590 से उनके सीयूजी नम्बर पर करीब शाम चार बजे काल की गई जब उनसे कम्पोजिट शराब के ठेको के बार में जानकारी ली गई तो उन्होने सीयूजी नम्बर पर आ रही काल को यह कहकर काट दिया कि दूसरा जरूरी फोन आ रहा है इससे बात कर दोबारा आपको फोन मिलाते है। उसके बाद उन्होने दोबारा बात नही की। जब इसी नम्बर से 11 को शाम करीब 2.23 बजे फोन मिलाया गया तो उन्होने सीयूजी नम्बर ही नही उठाया बेल बजती रही। उसके बाद 11 नवम्बर को इसी नम्बर से 9454466288 पर फोन किया गया तो यह फोन भी स्वीच आफ था। यह फोन सिटी सर्किल के आबकारी निरीक्षक का होना बताया कि जब इस बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि आबकारी निरीक्षक की अभी कुछ माह पूर्व अचानक मौत हो गई थी इस कारण यह फोन उनके निवास स्थान पर चला गया है कल आ जायेगा इस कारण इसका स्वीच आफ है। इसके बाद उक्त मोबाइल नम्बर से ही 9454466289 पर बात की गई यह फोन भी स्वीच आफ मिला।  इसी तरह से उक्त मोबाइल  नम्बर से ही आबकारी निरीक्षक के सीयूजी नम्बर 9454466289 पर फोन मिलाया गया यह मोबाइल नम्बर भी स्वीच आफ मिला उसके बाद लहरपुर सर्किल के आबकारी निरीक्षक का सीयूजी नम्बर मिलाया गया तो उन्होने फोन उठाया। इस तरह से सरकारी द्वारा जारी किये गये आबकारी विभाग के अधिकांश सीयूजी नम्बर स्वीचय आफ ही रहते है। कारणों के जानने के लिये जब जिला अबाकारी अधिकारी का सीयूजी नम्बर मिलाया गया तो बजती रही घण्टिया नही उठा फोन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button