रामलीला समिति शाहगंज की प्रशासनिक बैठक सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर :- ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति की प्रशासनिक बैठक आगामी त्योहार की तैयारी के मद्देनजर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहें। वहीं अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल ने किया।संचालन कैलाश नाथ जायसवाल और आचार्य फिरतू राम यादव ने किया। वहीं तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। एसडीओ विद्युत धर्मेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी डा आर बी यादव, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल द्वारा बताया गया कि आगामी रामलीला दशहरा भरत मिलाप का कार्यक्रम 6 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 24 अक्टूबर तक चलेगा। बीस दिन चलने वाली लीला दोपहर में नौ दिन दिन की लीला रामलीला मैदान पक्का पोखरा पर व रात्रि लीला रामलीला फड़ कलक्टरगंज एवं रामलीला मैदान नई आबादी एवं रात्रि रथयात्रा पूरे नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाता है। राम रथ कहार बंधु अपने कंधों पर उठा चलते हैं। इस हेतु विद्युत विभाग से कहा गया है कि जर्जर तारों ट्रांसफार्मर कों दुरुस्त कर लिया जाए। वहीं अष्टमी, नवमी, दशहरा व भरत मिलाप पर चौबीस घंटे आपूर्ति बहाल रहे। लोकनिर्माण विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा।
फिलहाल विभाग को उनके सम्बन्धित सड़क मार्ग कों दुरुस्त कर लेने हेतु पत्र भेजा जा रहा है। जर्जर सड़कों को लीला मंचन के पूर्व सही हो जायें। वहीं नगर पालिका से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, एंटी लार्वा छिड़काव, जर्जर सड़क की मरम्मत, रामलीला मैदान की दुरुस्ती करण समेत आदि व्यवस्था लीला पूर्व समाप्त कर लिया जाए। वहीं चिकित्सा अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि दशहरा और भरत मिलाप पर मेलार्थियों हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन करें। वहीं कोतवाली प्रभारी से कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे। चूंकि दशहरा मेला व भरत मिलाप पर अपार भीड़ नगर में उमड़ती है। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक रामलीला मंचन से पूर्व सभी सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा। इस हेतु सम्बन्धित विभागों को सूचित किया जाएगा। नगर व क्षेत्र के गौरवशाली परम्परा को अक्षुण्ण रखने का पूरा प्रयास होगा। सभी विभागों से समन्वय कर कार्य पूर्ण करायें जायेंगे। आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाएं लीला मंचन से पूर्व पूर्ण कर ली जायेगी।
इस दौरान प्रमुख रुप में युवा अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, टप्पू अग्रहरि,महेन्द्र वर्मा, कमलेश अग्रहरि सेना, प्रेम नारायण जायसवाल, अनिल मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, राम नारायण अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, सचिन वर्मा, संदीप साहू, अजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।






