देश

बरसात से मौसम बदला, लोगों को गर्मी से राहत

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में बरसात से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि राजधानी कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 5.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। उमस भरी गर्मी कम हुई है।

विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button