उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

तेज रफ्तार कार के टक्कर में बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के केराकत राजमार्ग पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई तथा बॉइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया।
करमही गांव का जितेंद्र यादव पुत्र तेजबहादुर गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से किसी बारात में गया हुआ था।वहां जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक ऊक्त गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र यादव (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठा अजय प्रजापति (26 वर्ष) घायल हो गया।घटना के आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंच गए।जानकारी होने पर मृतक तथा घायल युवक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया। वही जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था। मृतक की पत्नी सोनी यादव रोते बिलखते बेसुध हो जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button