utrakhandउत्तरकाशीटिहरीदेशनई टिहरी

स्वच्छता और सैनिटाइजेशन पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज, उधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त रूप से हाइजीन व सैनिटाइजेशन" विषय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हाइब्रिड मोड पर आयोजन किया गया।

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय खाड़ी व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज, उधम सिंह नगर द्वारा संयुक्त रूप से हाइजीन व सैनिटाइजेशन” विषय पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हाइब्रिड मोड पर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षाविदों, चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की ।मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ आर एस भाकुनी उपनिदेशक उच्च शिक्षा हल्द्वानी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ हरीश चंद शर्मा ,डिप्टी सेक्रेटरी, रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड व डॉ गीता जैन प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के संगोष्ठी का आरम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह व प्रधानाचार्य श्री प्रभाकर त्रिवेदी राजकीय इंटर कॉलेज जाजल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों व मुख्य वक्ताओ का स्वागत एवं अभिनंदन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन को व्यक्तिगत दायित्व से आगे बढ़ाकर सामाजिक एवं वैश्विक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर रेनू रानी बंसल , स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज द्वारा कार्यक्रम की संयोजिका डॉ ईरा सिंह इतिहास विभाग राजकीय महाविद्यालय खाड़ी व कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ एम. सी.आर्य, इतिहास विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उधम सिंह नगर को स्वच्छता व वैश्विक स्वास्थ्य विषयक मे अंतरराष्ट्रीय विचार विमर्श संगोष्ठी करवाए जाने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ ईरा सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय विचार विमर्श हेतु हाइजीन एवं सैनिटाइजेशन जैसे विषय को स्कूलों व महाविद्यालयों को केंद्र में रखकर चुने जाने की उपयोगिता के विषय में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि मानव गरिमा, स्वस्थ समाज, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षण संस्थानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार एवं जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया गया।

संगोष्ठी में डॉ. शिव कुमार यादव, एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन दून मेडिकल कॉलेज व डॉ. मेघा बहुगुणा, एवं डॉ. पवन कुमार पब्लिक हेल्थ सर्विस न्यूजीलैंड ने विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार एवं महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। इसके पश्चात संगोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ एम.सी आर्य द्वारा सभी मुख्य वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया

कार्यक्रम का संचालन एवं एंकरिंग डॉ. मीनाक्षी द्वारा की गई, । कार्यक्रम में आशीष , हितेश, दीपक व पंकज द्वारा सहयोग किया। जिनमें डॉ अजीत सिंह डॉ शन्नवर, डॉ सीमा पांडे, डॉ मीना ,डॉ संगीता , डॉ ममता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री शूरवीर दास कनिष्क सहायक कुमारी मनीषा का पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button