उत्तर प्रदेशबाराबंकी

सीढ़ियों से गिरकर हुई व्यक्ति की मौत,परिवार में मचा कोहराम

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। थाना जैदपुर अंतर्गत रविवार की देर रात एक व्यक्ति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी जैदपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थाना जैदपुर बलछत गांव निवासी सुरेश (55) पुत्र स्वर्गीय राम सरन रविवार की देर रात लगभग 12 बजे के करीब अपने कमरे की छत पर सोने जा रहे थे।

अचानक से हुई बारिश के चलते सुरेश सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे। इसी बीच सुरेश कब पैर फिसल गया और वह अचानक से नीचे गिर पड़ा। गिरने सहित सुरेश की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी जैदपुर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button