उत्तर प्रदेशबाराबंकी

देर रात ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जन एक्सप्रेस/ ज्ञानेंद्र वर्मा

रामनगर-बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत रानी बाजार तिलोकपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात युवक का शव रेलवे पटरियों के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के माध्यम से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन घंटो चली प्रक्रिया में मृतक की कोई पहचान ना हो सकी। जिसपर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रामनगर के रानी बाजार से त्रिलोकपुर मार्ग पर पढ़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर आगे रेलवे पोल संख्या 725/3 के पास एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। ट्रेन की चपेट से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। गेटमैन विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि देर रात एक बजे के करीब घटना हुई थी। मृतक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button