15 साल के लड़के को चोरी के शक में बांधकर पीटा गया

जन एक्सप्रेस / एटा: एट गांव में चोरी में 15 साल के लड़के को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उनकी पहचान सुनील ,सूरज और अनूप हुई है परिवार की शिकायत होंने के बाद कार्रवाई शुरू हुई .
वीड़ियो में लड़के के पैर रस्सी से बंधे हुए और उसको खंभे से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं और लोग उसे लगातार पीटा जा रहा है. सूत्रो के अनुसार लड़के ने एक ई -रिक्शा भी उधार लिया था लड़क उसका
इस्तेमाल जगंल से लकड़ियां लाने के लिए करत था . वहीं से कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और बिजली के खंभे में बांध दिया और उसके साथ मारपीट भी की.
किशोर के परिवार दूारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नदरई निवासी सुनील, सूरज और अनूप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है . यहा घटना शाम सोमवार की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें चोरी के आरोपी में आम
या भीड़ दूारा खुद ही फैलसा देने की ये घटना कोई पहली नही है बल्कि आए दिन ऐसे मामले सामने हैं
कई बार भीड़ शक के आधार पर बहुत बुरी तारा से मर मर कर जान भी ले लेती है.






