विदेश

अब बाइडेन करेंगे बकाया राशि का भुगतान

जैसे-जैसे दुनिया तेजी से ग्लोबलाइज होती जा रही है, वैसे-वैसे इसके विविध समुदायों के सामाजिक इतिहास को संरक्षित करने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। विश्व भर में यूनाइटेड नेशन की पहचान शांति के प्रतीक के रूप में होती है। यूएन ने 1945 में एक मीटिंग बुलाई जिसमें 44 देशों ने हिस्सा लिया। इन्हीं 44 देशों के साथ यूनेस्को की स्थापना की गई। संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक एजेंसी यूनेस्को ने ऐलान किया कि अमेरिका ने फिर से उससे जुड़ने का फैसला किया है। साथही कहा कि अमेरिका 60 करोड़ डॉलर से ज्यादा की बकाया राशि का भी भुगतान करेगा। यूनेस्को में चीन के बढ़ते दखल को देख अमेरिका ने ये कदम उठाया है।
यूनेस्को द्वारा फिल्सतीन को एक सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने के विरोध में करीब एक दशक तक चले विवाद के बाद अमेरिका की तरफ से ये कदम उठाया गया है। फिलस्तीन को सदस्य देश के रूप में शामिल करने के 2011 में हुए मतदान के बाद अमेरिका और इजराइल ने यूनेस्को को धन देना बंद कर दिया। अब अमेरिका की वापसी को अगले महीने इसके 193 सदस्य राष्ट्रों द्वारा एक वोट का सामना करने की उम्मीद है।इस कदम को आने वाले हफ्तों में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा वोटिंग का सामना करना होगा।

यूनेस्को क्या है?

यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से राष्ट्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button