
जन एक्सप्रेस /खटीमा :- ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को चौकी सत्रहमील मझौला पुलिस टीम शाम की गश्त पर थी। इस दौरान बूटा सिंह (24) पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम रघुलिया पोस्ट सरपुड़ा थाना खटीमा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खटीमा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है।कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक किशोर पंत, चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला, कांस्टेबल उमेश जोशी और कांस्टेबल जगदीश सिंह शामिल रहे






