उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पीआरओ बने कृष्ण कुमार जायसवाल , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के खांटी कार्यकर्ताओं में शुमार ई0 कृष्ण कुमार जायसवाल को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा हासिल हुआ है। मंत्री जी ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। यह खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और श्री जायसवाल के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शिराज-ए-हिंद डॉट कॉम से बातचीत में स्वयं मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार जायसवाल पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की सजीव मिसाल हैं। उनके अनुभव और जनसंपर्क क्षमता से संगठन और भी मजबूत होगा।

खेतासराय कस्बे के मूल निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले, कलेक्ट्रेट के पास रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे श्री जायसवाल ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और मेहनत हमेशा चर्चा का विषय रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में भी पहली पंक्ति में मजबूती से खड़े हैं। संगठन में उनकी पकड़ और जनाधार को देखते हुए कार्यकर्ताओं में भी उनके भविष्य को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी यह नियुक्ति केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button