अवैध स्टैंड संचालक का आतंक,वसूली का ऑडियो हुआ वायरल

अमन तिवारी
जन एक्सप्रेस / कानपुर: कानपुर–रामादेवी चौराहे के चारो तरफ संचालित होने वाले अवैध स्टैंड संचालकों ने आतंक मचा रखा है| ई -रिक्शा,टेम्पो ऑटो वैन सभी से जबरन अवैध रूप से वसूली की जा रही है| पहले इन गाड़ियों से दाल में नमक के बराबर पैसा वसूला जाता था,लेकिन अब वसूली की रकम दो गुनी हो चुकी है| बीते शनिवार को लखनंऊ रामादेवी से लखनऊ रुट पर गाडी चलाने वाले सोनू नाम के चालक ने स्टैंड संचालक को फ़ोन करके वसूली की रकम ज्यादा वसूल करने की बात कही| लेकिन स्टैंड संचालक ने नई व्यवस्था शुरू होने की बात कही,और उससे कहा की अभी इतना ही पैसा देना पड़ेगा,आगे जैसा होगा तुम्हारी मदद की जाएगी| वैन चालक ने इसकी शिकायत चकेरी थाने में मौखिक रूप से की,लेकिन स्टैंड माफिया का थाने में प्रभाव होने की वजह से कोई कार्यवाही नहीं हुई| आपका अपना अखबार जनएक्सप्रेस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है|
स्टैंड माफिया पर दर्ज है अवैध वसूली का मुकदमा
करीब 12 साल पहले स्टैंड माफिया टेम्पो चलाता था
देखते ही देखते रामादेवी से घंटाघर जाने की तरफ जाने वाला स्टैंड संचालित करने लगा| पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में सिर्फ एक ही तरफ का टेम्पो स्टैंड संचालन करता था| लेकिन भाजपा की सरकार प्रदेश में आने के बाद दबंग के हौसलें बुलंद हो गए और स्थानीय भाजपा नेताओ का संरक्षण मिलने के बाद चौराहे के चारो तरफ के स्टैंड संचालित करने लगा| गाड़ियों से जबरन वसूली की वजह से के खिलाफ चकेरी थाने में मुकदमा भी दर्ज है,लेकिन कार्यवाही हवा हवाई साबित हुई|
मुख्यमंत्री के आदेश को रोजाना दिखाया जाता है ठेंगा
प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले पूरे प्रदेश में अवैध रूप से संचालित होने वाले टैक्सी स्टैंड को बंद करने के आदेश दिए थे| लेकिन आज तक अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड बंद नहीं हो सके,बल्कि गाड़ियों से वसूली दो गुना और बढ़ गयी है| रामदेवी,नौबस्ता,घंटाघर किदवई नगर और कल्यानपुर में अवैध स्टैंड संचालकों ने आतंक मचा रखा है| सैकड़ों ऐसी शिकायतें हैं जिनका आज भी निस्तारण नहीं हो सका है|
व्यापारी नेता ने एक्स पर वीडियो साझा कर कार्यवाही की मांग की
वैन चालक और स्टैंड संचालक का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश वर्मा ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए अवैध वसूली के मामले में कार्यवाही की मांग की है| महेश वर्मा ने बताया की रामादेवी कानपुर का सबसे व्यस्तम चौराहा है,लाखों राहगीरों का इसी चौराहे से आना जाना होता है| जाम की वजह से बहुत सारे लोग समय से अपने गंतव्य को नहीं पहुँच पाते,कारण अवैध वसूली की वजह से सड़क पर खड़े होने वाले वाहन हैं|
टेम्पो स्टैंड की आड़ में फल और सब्जी वालों से भी होती है|
रामादेवी चौराहे पर वसूली का खेल टेम्पो स्टैंड तक ही सिमित नहीं रहा है,स्टैंड माफिया की ताकत इतनी बढ़ गयी है की वो अपने गुर्गो से ठेले- खोमचे वालों से भी वसूली करवाता है| जिसकी वजह से आये दिन फल और सब्जी वाले आपस में लड़ जाते हैं,उसके बाद उसमे भी समझौते के नाम पर दोनों पक्षों से वसूली की जाती है| अगर किसी गरीब ठेले वाले के पास कोई बड़ी समस्या आ जाती है तो उसको ब्याज पर पैसे दिए जाते हैं और ब्याज के नाम पर रकम से ज्यादा पैसों की वसूली की जाती है| रसूख होने के कारण कोई भी मुँह खोलना की हिम्मत नहीं जुटा पता है|
ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस के सामने होता है वसूली का खेल
रामादेवी चौराहे पर 24 घंटे ट्रैफ़िक पुलिस के साथ चकेरी थाने के दरोगा और सिपाही तैनात रहते हैं,उनके सामने ही दिन भर स्टैंड माफिया के गुर्गे हाथ में डंडे लेकर वसूली करते हैं| आये दिन चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है,पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास तो करती है| लेकिन वसूली पर लगाम लगाने में सभी फिस्सड्डी साबित हुए| स्टैंड माफिया और ट्रैफिक पुलिस की यारी अक्सर जनता पर ही भारी पड़ती है|
चकेरी थाने का कारखास है वसूली की मुख्य वजह
अवैध स्टैंड,स्पा सेंटर,शराब ठेके और थानों में होने वाले डील की पूरी जिम्मेदारी थाने के कारखास की है| जेल जाने वाले अपराधियों और जेल से बाहर आने वाले आरोपियों से कारखास की दोस्ती बहुत जल्दी हो जाती है| उसके बाद उनको छोटे मोटे काम की वसूली के तैयार करना कारखास को बखूबी आता है| कारखास की कार्यशैली की वजह से क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है| अगर कोई घटना हुयी तो अधिकारियो को गुमराह करने के बाद मामले को बहुत आसानी से निपटा दिया जाता है| समय पूरा होने के बाद भी तैनाती ने कारखास के हौसले बढ़ा दिए हैं|






