भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले 22 किसानों ने किया रक्तदान

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन( टिकैत गुट) बाराबंकी द्वारा प्रत्येक माह होने वाले महात्मा टिकैत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 22 किसानों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।
रक्तदान शिविर जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा की मौजूदगी में तथा ब्लड बैंक प्रभारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव उत्तम सिंह,मंडल अध्यक्ष अयोध्या अनिल वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष गिरीश चंद,ओम प्रकाश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष,तहसील अध्यक्ष रामसेवक रावत,नगर अध्यक्ष नवाबगंज संजय रस्तोगी, वसीम अहमद नगर अध्यक्ष देवा, रामानंद ब्लॉक अध्यक्ष बंकी, रईस अहमद ब्लाक अध्यक्ष देवा, सतीश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बनी कोडर,शिव नारायण सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष हरख,संदीप पटेल ब्लॉक उपाध्यक्ष देवा, विशेष कुमार ब्लॉक सचिव बंकी,राजेश कुमार ब्लॉक मीडिया प्रभारी बंकी,सतीश कुमार आजाद ब्लॉक देवा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेl