मध्यप्रदेश

हमीदिया अस्पताल में खुलेगा IVF सेंटर

मध्य प्रदेश:  निःसंतान दंपतियों को लेकर शिवराज सरकार ने बड़ा तोहफे का ऐलान किया है। प्रदेश में पहली बार सरकारी अस्पताल में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेश(IVF) सेंटर खुलने वाला है। राज्य के ऐसे गरीब दंपती, जिन्हें संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उनका यहां अत्याधुनिक पद्धति से इलाज किया जाएगा।

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खोला जाएगा। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सेंटर खोलने का ऐलान किया। मंत्री ने हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन के दौरा के बाद इसकी घोषणा की। हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खोलने से नि:संतान दंपत्तियों को फायदा मिलेगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में IVF सेंटर खुलेगा। बजट का हमने प्रावधान कर लिया है। इस काम में तीन से चार महीने का समय लगेगा। साथ ही इसके लिए डॉक्टर और नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि IVF सेंटर खुलने से गरीब निःसन्तान दम्पत्तियों को लाभ मिलेगा। आईवीएफ सेंटर में लाखों रुपए का खर्च आता है। जिसको उठा पाना गरीब दंपत्तियों के लिए मुश्किल होता है।

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन या IVF को पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के नाम से जाना जाता था। इस प्रक्रिया का सबसे पहले प्रयोग इंग्लैंड में किया गया था। इस ट्रीटमेंट में महिला के अंडों और पुरूष के शुक्राणुओं को बाहर मिलाया जाता है। जब इसके संयोजन से भ्रूण बन जाता है, तब उसे वापस महिला के गर्भ में डाल दिया जाता है। जानकारों की माने तो यह प्रक्रिया काफी जटिल और महंगी है। लेकिन यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए वरदान है जो कई सालों से गर्भधारण की कोशिश कर रहे है , लेकिन सफल नही हो पाते।

हालांकि IVF का निजी अस्पतालों में इलाज काफी महंगा है। निजी अस्पतालों में लाखों रुपए का खर्च आता है। और ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर निःसंतान दंपति इस सुविधाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button