
जन एक्सप्रेस /नानकमत्ता :- ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने डैम पार गिधौर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 130.04 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ टैटू (20), निवासी गिधौर के रूप में की है। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




