उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में तालाब हादसा, नहाते समय डूबीं 5 बच्चियां, 4 की मौत

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़: महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा जलालपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच नाबालिग लड़कियां तालाब में डूब गईं। गर्मी से राहत पाने के लिए सभी लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वे एक के बाद एक पानी में समा गईं।

हादसे के दौरान गांव के लोगों की नजर पड़ी और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एक लड़की को बचा लिया, लेकिन चार लड़कियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चियों की उम्र 8 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मृतक बच्चियों के घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button