अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

दिनदहाड़े 7.30 लाख की ठगी का मामला

टप्पे बाज गिरोह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जन एक्सप्रेस संवाददाता 

बहराइच। एटीएम में रुपए डालने जा रहे प्राइवेट बैंक के कर्मियों से दिनदहाड़े 7.50 लाख लाख रुपए की टप्पेबाजी को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद रात में डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

श्रावस्ती जिले के पचदेवरी माफी गांव निवासी राम दयाल पुत्र जगदीश प्रसाद और गिलौला निवासी अनिल कुमार मिश्रा इंडिया वन बैंक के कर्मी हैं। बहराइच शहर में इस बैंक की सात एटीएम संचालित है। जिसमें दोनों प्रतिदिन पैसा लगाने का काम करते हैं। बुधवार को एटीएम में रुपए लगाने के लिए सभी ने 38 लाख रूपये अपने पास बैग में रखे। इसके बाद सभी बाइक से एटीएम के लिए रवाना हुए।

कोतवाली नगर के चांदपुरा स्थित एटीएम में पैसा लगाने के बाद दोनों बाइक से दरगाह थाने के अग्रसेन चौक के पास दोपहर में दो बजे पहुंचे। तभी अचानक अज्ञात बाइक सवार आए थे। सभी ने क्षेत्र में लूट होने की बात कहते हुए नकदी की जांच करने की बात की थी। इसके बाद बैग से 7.50 लाख रूपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बीच शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया।

घटना की लिखित जानकारी बैंक कर्मियों ने पुलिस को दी। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और स्वाट टीम के राज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने घटना की जांच की। अज्ञात के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button