7 साल के मोहम्मद हम्माद ने 1 साल में किया कुरान मुकम्मल

जन एक्सप्रेस जौनपुर: जौनपुर मियांपुर की सामाजिक संस्था मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसे के छात्र मोहम्मद हम्माद ने मात्र एक साल में कुरान मुकम्मल कर मदरसे का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस खुशी में हम्माद के पिता मोहम्मद इरशाद ने मदरसे के अन्य बच्चों में मिठाइयां बाटी और उनके उस्ताद मौलाना शाफे को सम्मानित किया एवं धन्यवाद दिया। मदरसा कमेटी की तरफ से बख्तियार आलम ने हम्माद की हौसला अफजाई के लिए मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया उन्होंने कहा कि कुरान मुकम्मल तो बहुत बच्चों ने किया लेकिन सिर्फ एक साल में कुरान मुकम्मल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस तरीके से पढ़ाई करता रहा तो जरूर पूरे जिले एवं समाज का नाम रोशन करेगा। इस मौके पर हम्माद के दादा सरफुद्दीन, शाहिद अख्तर, बख्तियार आलम, मौलाना शाफे, एवं मदरसे की अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






