amethiअमेठीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, मिलावटी सामान पर कड़ी नजर

जन एक्सप्रेस/ अमेठी : होली पर्व के नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर जनपद में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में गठित छापेमार टीम ने लगातार दूसरे दिन भी कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर सैंपल इकट्ठा किए। फुरसतगंज क्षेत्र में एक वैन द्वारा रायबरेली से सप्लाई किए जा रहे पनीर का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं, पिछूती गांव स्थित एक खोया-पनीर निर्माण इकाई से दूध, खोया और पनीर के सैंपल लिए गए। इसके अलावा, उतेलवा इंडस्ट्रियल एरिया में कचरी निर्माण करने वाली दो इकाइयों पर छापेमारी की गई। टीम ने एक निर्माण इकाई से कचरी का सैंपल लिया और लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की 38 बोरी कचरी को सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई त्योहार के दौरान मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जनपद के बाहर से सप्लाई किए जा रहे खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध, खोया, पनीर और रंगीन मिठाइयों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की तलाशी भी की जा रही है ताकि मिलावटी उत्पाद बाजार तक न पहुंच सकें। टीम ने अब तक 14 सैंपल लिए अब तक की कार्रवाई में विभाग ने 14 सैंपल इकट्ठा किए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम रही मुस्तैद
छापेमारी अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा कर रहे हैं। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान, रमाशंकर पटेल, युगुल किशोर और जावेद अख्तर शामिल रहे। कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई भी कारोबारी मिलावटी उत्पाद बेचता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button