Crimeअपराधउत्तराखंड

नाबालिग से गैंगरेप: सबूत जुटाने आगरा-वृंदावन जाएगी पुलिस टीम

जन एक्सप्रेस/हरिद्वार (उत्तराखण्ड) : भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप करवाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस अब अहम साक्ष्य जुटाने के लिए आगरा और वृंदावन जाएगी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि उसकी मां उसे अपने प्रेमी सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम के साथ इन दोनों शहरों में ले गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस अब घटनास्थलों की सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और आरोपियों की ID समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। इस कार्य के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।

तीन दिन पहले रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। बाद में तीसरे आरोपी शुभम को मुजफ्फरनगर के शाहपुर से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी को सौंपी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए टीम को आगरा और वृंदावन भेजा जा रहा है, ताकि अदालत में मजबूत केस पेश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button