भ्रष्टाचार के घेरे में फंसे अधिकारी को इनाम: शैलेन्द्र पटेल का झांसी तबादला!
सोनभद्र में विवादों में घिरे खान अधिकारी को खनन के हॉटस्पॉट झांसी में मिली पोस्टिंग

लखनऊ/सोनभद्र | जन एक्सप्रेस:खनन विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे खान अधिकारी शैलेन्द्र पटेल का तबादला सोनभद्र से झांसी कर दिया गया है। यह तबादला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि कई सवाल भी खड़े करता है।झांसी, जो कि खनन के लिहाज से उत्तर प्रदेश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है, वहां ऐसे अधिकारी की नियुक्ति को लेकर अफसरशाही और विभागीय “सेटिंग” पर उंगलियां उठ रही हैं।सूत्रों की मानें तो शैलेन्द्र पटेल के खिलाफ शिकायतों की लंबी फेहरिस्त थी और सस्पेंशन की कार्रवाई की चर्चा थी। लेकिन निदेशालय स्तर पर गहरी “मैनेजमेंट” के चलते उन्हें झांसी जैसे हाई-प्रोफाइल जिले की कमान सौंप दी गई।
सोनभद्र में राहत, झांसी में चिंता: खनन माफिया खुश या नाराज़?
शैलेन्द्र पटेल के सोनभद्र से जाने पर वहां के खनन कारोबारियों ने ली राहत की सांस बताया जा रहा है कि सोनभद्र में पटेल ने अपना ‘सिंडिकेट’ खड़ा कर रखा था खनन से जुड़े अनियमितताओं पर आंख मूंदने के आरोपों के बावजूद मिली नई पोस्टिंग
ट्रांसफर या ट्रिक? सस्पेंड होने की जगह मिली नई ज़िम्मेदारी
जिस अधिकारी को जवाबदेह बनाना था, उसे झांसी भेजकर खानापूर्ति कर दी गई। सवाल यह है कि क्या विभागीय कार्रवाई सिर्फ “कमजोरों” के लिए होती है, और जिनकी पकड़ मजबूत होती है, उन्हें “इनाम” स्वरूप नई पोस्टिंग दी जाती है?
कमल कश्यप को मिली सोनभद्र की ज़िम्मेदारी
वहीं, सोनभद्र में कमल कश्यप को नया खनन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब यह देखना होगा कि क्या वे पुराने सिंडिकेट को तोड़ पाएंगे या उसी ढर्रे पर काम जारी रहेगा।






