उत्तर प्रदेशलखनऊ

किसान दिवस पर सीएम योगी ने किया प्रगतिशील किसानों का सम्मान, बोले— धरतीपुत्रों की उन्नति से ही देश का भविष्य सुरक्षित

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सौंपी गई ट्रैक्टर की चाबियां, कृषि को बताया सरकार की प्राथमिकता

जन एक्सप्रेस /लखनऊ।(हेमनारायण हेमू):किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और कई किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना समाज और सरकार, दोनों का धर्म है। प्रदेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसान सरकार के एजेंडे के केंद्र में हैं।सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद से किसानों के विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे मां के बीमार होने पर पुत्र का दायित्व होता है उसकी देखभाल करना, वैसे ही धरती माता की सेहत का ध्यान रखना सरकार का कर्तव्य है।

सॉइल हेल्थ कार्ड से धरती की सेहत पर ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का हर किसान सॉइल हेल्थ कार्ड के माध्यम से अपनी भूमि की गुणवत्ता को समझ रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए, जिससे खेती को वैज्ञानिक आधार मिला।
किसानों से विकास में भागीदारी की अपील
सीएम योगी ने किसानों से भारत माता के जयकारे के साथ देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
अनुसंधान से कृषि को मिलेगा नया आयाम— कृषि मंत्री
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ जुड़ा जय अनुसंधान
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” के नारे में अब “जय अनुसंधान” भी जुड़ गया है। इससे कृषि विकास को नई दिशा मिली है।
2047 के विकसित भारत की तैयारी
उन्होंने कहा कि भविष्य की रणनीति के तहत नए-नए अनुसंधान कर कृषि क्षेत्र को आधुनिक और समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार हो सके।इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के सभी विधायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button