:जौनपुरउत्तर प्रदेश

फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

प्रतिबिम्ब पोर्टल से ट्रेस हुआ आरोपी, 100 से अधिक लोगों को बनाया था शिकार

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर प्रतिबिम्ब पोर्टल की मदद से साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया था। उसके खातों में वर्ष 2021 से अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी साइबर देवेश सिंह के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा साइबर थाना प्रभारी महेश पाल सिंह व राजेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

इनवॉइस और कुरियर की फर्जी रसीद से देता था भरोसा
पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रियम श्रीवास्तव उर्फ हनी ने राजरिता नाम से फर्जी ऑनलाइन फर्म बनाकर ग्राहकों से ऑर्डर लिया। भुगतान प्राप्त करने के बाद वह

इनवॉइस मेकर ऐप से फर्जी बिल
पिक्सआर्ट ऐप से डीटीडीसी कुरियर की फर्जी बिल्टी
तैयार कर व्हाट्सएप पर भेज देता था, लेकिन माल कभी डिलीवर नहीं करता था।

इंडिया मार्ट और एक्सपोर्टर इंडिया से तलाशता था शिकार
अभियुक्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे इंडिया मार्ट और एक्सपोर्टर इंडिया के जरिए नए ग्राहकों की तलाश करता था। इसके अलावा गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए भी पैसे मंगवाकर उन्हें अपने और परिजनों के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था।

चार साल में एक करोड़ से अधिक का फर्जी लेन-देन
साइबर पुलिस द्वारा बैंक खातों की जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 से अब तक अभियुक्त के खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन हुआ है।साइबर पुलिस पोर्टल पर जांच के दौरान अभियुक्त के मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों से कुल 21 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज पाई गईं।नाम प्रियम श्रीवास्तव उर्फ हनी पिता का नाम राजकुमार श्रीवास्तव निवासी कबुलपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर उम्र लगभग 32 वर्ष

पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर जनपद में धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले में उसे मु.अ.सं. 08/26 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।इस सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली और साइबर थाना जौनपुर की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी साइबर सेल सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button