बहराइच

एसएसबी व पुलिस टीम ने पकड़ा तीन मानव तस्कर, दो नेपाली युवतिया बरामद

नेपाल से बहला फुसलाकर भारतीय क्षेत्र में लेकर जा रहे थे बेचने

बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है सीमावर्ती इलाकों में इस समय चल रही सघन चेकिंग के दौरान तीन मानव तस्कर सुरक्षा कर्मियों के हत्या चढ़े हैं। यह तीनों नेपाल के दुर्गम इलाकों से दो युवतियों को बहला फुसलाकर कर भारतीय क्षेत्र के महानगरों में बेचने के लिए ले जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने एनजीओ की मदद से दोनों युवतियों को बरामद कर लिया है। जिन्हें बाद में नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

59 वाहिनी एसएसबी नानपारा द्वारा 22 एवं 26 जनवरी के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर कैलाश चंद्र रमोला कमांडेंट 59 वाहिनी के नेतृत्व में राज्य पुलिस, वन विभाग, पुलिस एवं अन्य एनजीओ के साथ सघन चेकिंग एवं प्रत्चालन गतिविधि अभियान चलाया जा रहा है। जिसके दौरान ‘ए’ समवाय लौकाही के पेट्रोलिंग दस्ता ने सीमा स्तम्भ संख्या 667/6 के पास संदिग्ध 2 नेपाली युवती तथा तीन युवक को नेपाल से भारत आते हुए देखा। पेट्रोलिंग दस्ते ने नेपाली युवक युवतियों से सघन पूछताछ की। जिस पर तीनो मानव तस्करों द्वारा दोनों नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर हिमाचल प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार किया।

तत्पश्चात भारत के मानव सेवा संस्थान एवं नेपाल के एनजीओ के काउंसलिंग के उपरांत तीनों नेपाली मानव तस्करों अंकेश कुमार लोनिया 20 वर्ष, ताल बहादुर सोनार 26 वर्ष एवं प्रेग बहादुर चिका 40 वर्ष को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया एवं दो नाबालिक युवतियों सावित्री पल 15 वर्ष एवं छाया काकी गगता 16 वर्ष को नेपाल एनजीओ को सही सलागत सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button